'जालंधर में ऐतिहासिक जीत, 2024 में पंजाब की सभी सीटें जीतेंगे', केजरीवाल की हुंकार


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने कहा हैं कि जालंधर में सीट 50 साल से कांग्रेस के कब्जे में थी | आज आम आदमी पार्टी ने 50 साल बाद जालंधर में ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं | अरविन्द केजरीवाल ने 2024 के आम चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें जितने का दावा किया गया हैं |


ViteVet News Exptess


आम आदमी पार्टी ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतकर संसदीय सफ़र की शानदार शुरुआत की थी | आम आदमी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महज एक सीट पर ही सिमट गई और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में वह सीट भी फिसल गई थी | लोकसभा में आम आदमी पार्टी शून्य पर पहुँच गई थी | अब जालंधर में उपचुनाव ने पार्टी में नई जान फूंक दी हैं |

जालंधर में उपचुनाव के वोट गिरने जा रहे थे | आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू लगातार मजबूत बढ़त बनाये जा रहे थे और इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुँच गए थे | भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर अरविन्द केजरीवाल से बातचीत की थी | केजरीवाल जी ने दिल्ली के सीएम हाउस पहुंचे तथा भगवंत मान को गले लगाकर जालंधर में जित दर्ज करने पर बधाई दी और इसके बाद दोनों नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे |

आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविन्द केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में पार्टी के प्रदर्शन की चर्चा की और लोकसभा में शून्य पर पहुँचने का जिक्र भी किया | केजरीवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी ने जालंधर में ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं | उन्होंने कहा था कि ये सीट कांग्रेस का गढ़ रह चुकी हैं और यहाँ 50 साल से कांग्रेस जीत रही थी |

अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस को लगता था कि ये सीटें उनकी हैं तो लोग उन्हें hi वोट देंगे | कांग्रेस का कोई बड़ा नेता वहां वोट मांगने ही नहीं आया | केजरीवाल ने कहा की अब ऐसा नहीं हैं | आम आदमी पार्टी 2024 में भी 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतेंगी | केजरीवाल ने कहा कि पहले साल गवर्नेंस किसी भी सर्कार के लिए बहुत ही कठिन होता हैं |

हम करते हैं काम की राजनीति

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय हमने जालंधर की नौ में से सात सीटों पर विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की. केजरीवाल ने कहा कि हमें जालंधर उपचुनाव में 34 फीसदी वोट मिले. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मतदाताओं ने परिवारवाद की राजनीति को शिकस्त (मात) दी है. केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव प्रचार पर भी टिप्पणी की.

केजरीवाल ने कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस को भी बधाई दी और कहा कि बीजेपी को ये समझ जाना चाहिए कि ये पैंतरे (कम्युनल प्रचार पर) काम नहीं कर रहे. केजरीवाल ने कर्नाटक में बीजेपी की हार पर कहा कि जनता विकास कार्य चाहती है ना की भ्रष्टाचार. केजरीवाल ने कर्नाटक की जीत के लिए कांग्रेस को बधाई भी दी. वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे नानक जालंधर ने इस दिन को मेरे लिए और भी खास और यादगार बना दिया है.

Karnatak उपचुनाव


Post a Comment

0 Comments